Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश की फिजा में बर्फबारी का असर, होली के पहले ऐसा रहेगा सूबे का मौसम

holi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार केा तेज धूप निकली हुई है. वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है, मंगलवार को राज्य में मौसम साफ होने के साथ तेज धूप खिली हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरांचल और उत्तर भारत में कहीं कहीं हुई बर्फबारी का असर राज्य के मौसम पर भी पड़ा है. हवाओं का रुख पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी हुआ है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है.

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आए बदलाव से राज्य के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है. वहीं, आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क ही बना रहेगा.

राज्य के बदले मौसम से धूप की तपिश कुछ कम हुई है. मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.4, ग्वालियर का 12.7 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

Exit mobile version