Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश सहित 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, फिर पलटेगी ठंड

नई दिल्ली देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने सात राज्यों में मौसम बदलने की आशंका जताई है। इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश होने की आशंका पैदा हो गई है। पिछले कुछ वक्त से देशभर के कई राज्यों में मौसम में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ दिनों पहले जमकर बर्फबारी हुई है। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

इन राज्यों में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली NCR, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, मप्र, दक्षिण भारत में मौसम करवट ले सकता है। ऐसे में कई राज्यों में तेज ठंड भी दोबारा लौट सकती है।

उत्तराखंड में हो सकती है भारी बर्फबारी

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शासन ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) की सक्रियता के कारण अगले तीन दिन मौसम की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इसी के मद्देनजर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के अलर्ट के बाद शासन ने सलाह दी है कि अत्यधिक ऊंचाई पर बसे गांव के लोग यदि संभव है तो फिलहाल निचले स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं। शासन ने बर्फबारी वाले इलाकों की यात्रा टालने की भी सलाह दी है। सोमवार को दिनभर धूप खिलने से सड़कों से बर्फ साफ करने के कार्य में तेजी आई। चमोली में जोशीमठ से औली जाने वाले मार्ग को भी खोल दिया गया है। भारी बर्फबारी के बाद से यह मार्ग करीब एक पखवाड़े से बंद था।

मसूरी में इस बार अच्छी बर्फबारी हुई लेकिन जिस तेजी से फरवरी में ही पारा चढ़ रहा है उससे आने वाले महीनों में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। एक फरवरी को मसूरी का अधिकतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा था जबकि सोमवार को यह बढ़कर 18.6 पहुंच गया। यानि चार दिन में पारे में 10.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। इसी तरह चार दिन में दून का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। लेकिन, मंगलवार से पारे में कमी आने की संभावना है। विभिन्न शहरों का तापमान

Exit mobile version