Latestमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में आइपीएस के अधिकारियों के तबादले, देखें नवीन पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न् शहरों में नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदस्थ किया गया है। वहीं, अग्निशमन सेवाएं के विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेष सिंह को पुलिस मुख्यालय की पुलिस सुधार इकाई में विशेष पुलिस महानिदेशक के तौर पर पदस्थ किया गया।

नाम– वर्तमान पदस्थापना– नवीन पदस्थापना

अभिषेक आनंद — सहायक पुलिस अधीक्षक जिला भोपाल– नगर पुलिस अधीक्षक जावरा

मोती उर रहमान– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर– नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर इंदौर

अभिनय विश्वकर्मा– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर — नगर पुलिस अधीक्षक जहांगीराबाद भोपाल

प्रियंका शुक्ला– सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर– नगर पुलिस अधीक्षक बरगी जिला जबलपुर

ऋषिकेश मीना– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा– नगर पुलिस अधीक्षक, मुरार जिला ग्वालियर

विनोद कुमार मीना– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम– नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर उज्जैन

अपनी सरकार में हुए अत्याचारों का कांग्रेस जवाब दे: नरोत्तम मिश्रा

प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राजनीतिक रोटियां सेंकना कांग्रेस की फितरत है। खरगोन जिले में आदिवासी युवक की मौत के मामले में भी वह यही कर रही है। कमल नाथ सरकार में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हुए अत्याचारों का उन्हें जवाब देना चाहिए। मीडिया से चर्चा के दौरान एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए। कोट पर जनेऊ धारण करने वाले राहुल गांधी जी वैष्णो देवी की यात्रा, अरविंद केजरीवाल जी गणेशजी की स्थापना, ममता दीदी दुर्गा मंत्र का जाप, मायावती जी के मंच पर स्वस्तिवाचन और अखिलेश यादव जी कृष्ण मंदिर बनवा रहे

Back to top button