Site icon Yashbharat.com

मथुरा: गोवर्धन के एक आश्रम में संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत

mathura

मथुरा के गोवर्धन में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साधु की हालत गंभीर है। तीनों साधु एक ही आश्रम में रहते थे। सुबह इन्होंने चाय पी थी। चाय में विषाक्त पदार्थ मिला होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गोवर्धन मार्ग स्थित गिरिराज बगीचा के पीछे जंगल में आश्रम तीनों साधु रहते थे। शनिवार सुबह दो साधु आश्रम में मृत मिले, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। मृतकों में साधु गोपाल दास और श्याम सुंदर दास हैं। रामबाबू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version