मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कैमोर मे विशाल कार रैली का आयोजन 11 नवंबर को
कटनी: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कैमोर मे विशाल कार रैली का आयोजन 11 नवंबर को, जिले के नगरीय क्षेत्र कैमोर मंे पिछले विधानसभा निर्वाचन – 2018 में हुए कम मतदान से सीख लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत कैमोर में मतदाता जागरूकता से संबंधित विविध आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 11 नवंबर को प्रातः 9 बजे से कैमोर मे विशाल कार रैली का आयोजन किया गया है।
इस विशाल कार रैली मे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद स्वयं शामिल होंगे और लोगों को मतदान जरूर करने तथा अपने मित्रों सहित आस-पास के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित करने की शपथ दिलायेंगे। विशाल कार रैली में जिला पंचायत के सी.ई.ओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी शिशिर गेमावत सहित समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे।
विशाल कार रैली का शुभारंभ ए.सी.सी रामलीला मैदान से होगा। रैली पेट्रोल पंप, एवरेस्ट इंड्रस्ट्रीज व्हाया पुलिस थाना, एम.पी.ई.बी, तिलक चौक, डंपर रोड होते हुए व्हाया देवरी मझगवॉ ए.सी.सी कॉलोनी से होते हुए ए.सी.सी रामलीला मैदान मे रैली का समापन होगा। जहां कलेक्टर श्री प्रसाद मतदाताओं को मतदान अवश्य मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायेंगे।
कैमोर में कम हुआ था मतदान
पिछले विधानसभा निर्वाचन 2018 मे कैमोर नगर पंचायत मे जिले के औसतन मतदान प्रतिशत 75.10 से काफी कम करीब 69 फीसदी ही मतदान हुआ था। कैमोर नगर पंचायत, विजयराघवगढ़ क्षेत्र में आता है। वर्ष 2018 मंे पूरे विजयराघवगढ विधानसभा क्षेत्र का औसत मतदान प्रतिशत 77.36 प्रतिशत रहा। जबकि कैमोर नगर पंचायत का मतदान प्रतिशत विजयराघवगढ़ और समूचे जिले के मतदान प्रतिशत से काफी कम रहा। इसीलिए कैमोर मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत शनिवार को विशाल कार रैली का आयोजन किया जा रहा है।