jabalpur

मतगणना के लिये मात्र चार दिन शेष, प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ रहीं

प्रशासन भी चाक चौबंद व्यवस्थाओं में जुटा
जबलपुर, मुनप्र। मतगणना के लिये अब मात्र चार दिन शेष रहने के कारण प्रत्याशियों और समर्थकों के दिलों की धड़कनें बढ़ रही है। प्रत्याशियोंं का भाग्य तो ईवीएम में कैद है और मतगणना के बाद ही मतदाता के मन की बात स्पष्ट होकर सामने आयेगी कि उसने किस प्रत्याशी पर विश्वास करके उसे अपना कीमती वोट दिया है। मतगणना को लेकर प्रशासन भी सख्त रूख अपनाए हुये और जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना का सारा काम निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये पारदर्शी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Back to top button