Site icon Yashbharat.com

मक्का मस्जिद विस्फोट केस:असीमानंद सहित सभी आरोपी बरी

mecca mosque blast 16 04 2018

हैदराबाद। मक्का मस्जिद विस्फोट केस में हैदराबाद के नामपल्ली की कौर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में असीमानंद समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला एनआईए द्वारा पेश किए गए सबूतों के अभाव में दिया है।

गौरतलब है कि 18 मई 2008 को जुम्मे की नमाज के दौरान ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हो गए थे।

इस मामले में 10 आरोपी थे जिनमें से एक की मौत हो गई थी। बाद में 5 लोगों के खिलाफ केस चलता रहा जिनमें असीमानंद भी शामिल थे। एनआईए ने 2011 में इस केस की जांच अपने हाथ में ली थी।

एनआईए मामलों की चतुर्थ अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन सत्र अदालत ने सुनवाई पूरी कर ली है। इसने पिछले सप्ताह फैसले की सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी थी। स्थानीय पुलिस की शुरुआती छानबीन के बाद मामला सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था। सीबीआई ने आरोपपत्र भी दाखिल किया। इसके बाद 2011 में सीबीआइ से यह मामला एनआइए को सौंप दिया गया।

Exit mobile version