Latest

मई 2021 से पर्यटक कर सकते हैं दिल्ली से लंदन की बस यात्रा, जानें कितना होगा किराया

दिल्ली। ।पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें तो मई 2021 से पर्यटक दिल्ली से लंदन की यात्रा बस से भी कर सकते हैं।

इसकी आधिकारिक पुष्टि adventuresoverland के इंस्ट्राग्राम पोस्ट से से होती है, जिसमें बताया गया है कि मई 2021 से पर्यटक दिल्ली से लंदन की यात्रा बस से कर सकते हैं।

इसके लिए लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। ऐसे में अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं और बस से लंदन जाना चाहते हैं, तो आप इस सेवा का आनंद ले सकते हैं। आइए इस बस यात्रा सेवा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

bustolondon.in के अनुसार, विश्व की सबसे बड़ी बस सेवा यात्रा मई 2021 से शुरू हो रही है। इच्छुक पर्यटक इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

इसमें मजेदार और खास बात यह है कि बस यात्रा पूरे 70 दिनों की रहने वाली है। जबकि बस एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन महादेशों की सैर कराएगी।

यह यात्रा दिल्ली से शुरू होगी और लंदन में खत्म होगी। इस दौरान बस 18 देशों से गुजरेगी और 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में बस भारत, म्यांमार और थाईलैंड की यात्रा करेगी। दूसरे चरण में बस चीन में  पर्यटकों को गोबी मरुस्थल, चीन की विशाल दीवार और सिल्क रूट की यात्रा कराएगी। तीसरे चरण में बस पर्यटकों को रूस, उज़्बेकिस्तान, कज़ाख़स्तान, किर्ग़िज़स्तान की सैर कराएगी। जबकि चौथे और अंतिम चरण में बस यूरोप के पोलैंड, लाटविया, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस समेत से कई देशों से होकर लंदन पहुंचेगी।

एक ट्रिप में केवल 20 पर्यटक ही दिल्ली से लंदन की यात्रा कर सकेंगे। जबकि फुल ट्रिप करने वाल पर्यटकों को वरीयता दी जाएगी। एक पर्यटक का किराया 15 लाख भारतीय रुपये निर्धारित किया गया है।

इस किराये में खानपान, तत्काल पर्यटक वीजा, मेडिकल सुविधाएं आदि का उल्लेख नहीं किया गया है।

इसका तातपर्य यह है कि 15 लाख भारतीय रुपये केवल बस किराया है। bustolondon.in वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

Back to top button