यह कहना है मुंबई के बाम्बे अस्पताल से आए पिडियेट्रिक चिकित्सक रवि रामाद्वार का। उन्होंने रविवार दोपहर को एमवाय पहुंच वार्ड 15 में बने आईसीयू में जाकर बच्ची का चेकअप किया। उनके अलावा दो मनोचिकित्सक स्वाति प्रसाद व भास्कर प्रसाद ने भी बच्ची व माता पिता की काउंसलिंग की है।
रविवार को चिकित्सक के पहुंचने से पहले संभागायुक्त राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर निशांत वरवड़े, मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर शरद थोरा, अधीक्षक वीएस पाल ने बैठक ली। मुंबई से आए डॉक्टर रवि रामाद्वार के पहुंचने पर उन्हें 15 नंबर वार्ड में ले जाया गया। वहां पर उन्होंने बच्ची का चेकअप करने के साथ ही चिकित्सकों से उपचार व स्थिति की जानकारी ली। उनके अनुसार बच्ची की हालत में पहले से सुधार हुआ है।
उसने रविवार को बिस्कुट खाया व पानी भी पिया। वह अब बात भी करने लगी है। जल्द ही आईसीयू से बाहर वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इलाज के दौरान उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है तभी यह पता चलेगा उसकी रिकवरी कैसे व किस तेजी से हो रही है। एमवाय अस्पताल में इलाज बेहतर किया जा रहा है। इसलिए उसे कहीं बाहर ले जाने की आवश्यकता नहीं है। यहां सेटअप व डॉक्टर्स की पूरी व्यवस्था है।
खिलखिलाई व खाने में क्या पसंद यह बताया
बच्ची की मानसिक स्थिति का पता लगाने मनोचिकित्सक स्वाति प्रसाद ने आधा घंटा बच्ची से काउंसलिंग की। इस दौरान बच्ची ने धीरे स्वर में ही सही पर उन्हें अपनी पसंद की चीजों, खिलौनों व खाने में क्या पसंद है इसकी जानकारी दी। माता पिता व परिवार को वह पहचान रही है। वहीं पसंद के गाने सूनने पर हल्की सी खिलखिलाई भी।
मनोचिकित्सक ने बताया बच्ची सभी को पहचान रही है। वह मानसिक रूप में संतुलन में है यह उसके स्वस्थ होने के लिए जरूरी है। उसने खाने में क्या पसंद है, कौन सा गाना पसंद है यह तक बताया। मनोचिकित्सक भास्कर प्रसाद ने बच्ची के पैरेट्स की काउंसलिंग कर उनके मानसिक तनाव को जानने की कोशिश की।
माता पिता ने स्कूल की बताई लापरवाही
दोपहर को संपूर्ण समाज पार्टी के सदस्य पीड़ित बच्ची के पिता से मिले। अधीक्षक कक्ष में हुई मुलाकात में उन्होंने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की बात कहीं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी इसके लिए दोषी बताया। पिता के अनुसार स्कूल से किसी अनजान के साथ कैसे बच्ची को भेजा जा सकता है। माता पिता से मिलने संपूर्ण समाज पार्टी की जिला अध्यक्ष महिला मंच सीमा सिंग, जिला अध्यक्ष योगिता यादव, अर्पित सिद्व व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बच्ची के माता पिता से मिलकर जाना हाल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन भी रविवार सुबह एमवाय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया बच्ची के स्वास्थ्य को देखते हुए किसी को भी उससे मिलने की इजाजत नहीं है। इसलिए उन्होंने भी सिर्फ माता पिता से ही मुलाकात की है। राशि जमा होने की जानकारी भी ली है। माता पिता ने राशि क बजाय सजा की बात भी कही है। उन्होंने कहा आरोपी को फास्ट ट्रेक कोर्ट से फांसी की सजा होगी। दूख की बात यह है कि समाज में इस तरह के भेड़िये रहते हैं। यहां के समाज ने तो ऐसे लोगों को दफनाने से भी मना किया है। बच्ची जल्द स्वस्थ होगी।
स्वास्थ्य पर 24 घंटे निगरानी
बच्ची की देखरेख के लिए बनाई गई चार डॉक्टर्स की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है। हर दो घंटे में उसका चेकअप तक किया जा रहा है। इसके साथ ही खाने में लिक्वीड व बिस्कुट भी दिया गया। एमवाय अस्पताल के वार्ड 15 में उसकी देखरेख के लिए लगा स्टॉफ हर समय उसकी स्वास्थ्य की निगरानी कर रिपोर्ट सौंप रहा है।
-
पीएम स्वनिधि योजना के तहत 01 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा ‘लोक कल्याण मेला,पथ विक्रेताओं को ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड एवं विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर -
जलकर बकायेदारों के लिए राहत का सुनहरा अवसर, सोमवार को 232 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने अब केवल 9 दिन शेष, अंतिम तिथि 10 सितंबर,बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी -
पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल प्रमाणन कार्य को गति देने उपायुक्त श्री गुप्ता ने की समीक्षा,87 प्रतिशत डीएलसी कार्य पूर्ण, शेष हितग्राहियों का शीघ्र डिजिटल प्रमाणन कराने के निर्देश -
विद्यार्थियों में जगाई उद्यमिता की सोच, स्वावलंबी भारत के निर्माण का लिया संकल्प -
महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,महापौर ने अधिकारियों से ली प्रकरणों की जानकारी, समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश -
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश हर शिकायत के उचित समाधान के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास -
अंतरराष्ट्रीय पैरा लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले शुभम चक्रवर्ती का सम्मान,कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, प्राचार्य ने कहा—शुभम की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत -
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी झिंझरी चौकी पुलिस ने की दोनों पक्षों पर काउंटर कार्रवाई -
जब स्पेशल ट्रेन के रूप में चली तब भी कटनी जंक्शन में स्टॉपेज नहीं था और अब नियमित परिचालन में भी कटनी में बिना रुके चलेगी दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस -
मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान, 1737 छात्रों के खातों में पहुंचे 4.34 करोड़,लैपटॉप खरीदने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किया राशि का अंतरण -
राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा -
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित,विद्यार्थियों ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को किया अभिव्यक्त -
आयुष अवस्थी बने विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने की मिली जिम्मेदारी -
विश्व हिंदू परिषद की छह मासिक जिला बैठक में बनी संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति -
बिना हेलमेट, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई,मिशन चौक पर 25 वाहनों के चालान, एक वाहन चालक पर धारा 185 के तहत कार्रवाई -
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास -
रक्षाबंधन पर महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी -
सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर परिवार, एम. किड़ो को दी भावभीनी विदाई विद्यालय परिवार एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सम्मानित कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं -
पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर की उज्जवल भविष्य की कामना -
अमृत मिशन सीवरेज कार्य में लापरवाही पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सख्त,संबंधित कंपनी को जांच उपरांत ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने आयुक्त को लिखा पत्र