Site icon Yashbharat.com

मंदसौर गोलीकांड : किसान की पत्नी बोली- मुझे पिस्तौल दो, मैं मारती हूं गोली

died farmer wife mandsuar

मंदसौर। मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान दलौदा चौकी में पुलिस की पिटाई से मारे गए बड़वन के घनश्याम धाकड़ की पत्नी रेखा धाकड़ आज भी सवाल पूछ रही है कि लोग न्याय मांगने कानून के पास जाते हैं और हमारे साथ तो कानून का पालन करने वालों ने ही अन्याय किया है। आज तक वह निलंबित भी नहीं किए है। ऐसा ही है तो मुझे पिस्तौल दो, मैं उन्ही पुलिस वालों को मारती हूं, फिर क्या वह मुझे भी ऐसे ही घूमने देंगे या बंद कर देंगे। एक साल 11 माह की मासूम बेटी और छह साल के बेटे रुद्र के साथ घर में बैठी रेखा ने बताया कि यह दो साल कैसे निकले हैं हम ही जानते हैं। सरकार ने रुपए दे दिए पर इससे ज्यादा रुपए तो किसान वैसे ही कमा लेता है।
रूंधे हुए गले से रेखा ने कहा कि मेरे पति जिंदा होते तो शाम को घर आकर बेटे के हाल-चाल पूछते इसे प्यार करते। आज मेरे दोनों बच्चों को पिता का प्यार ही नहीं मिल रहा है। पिता की बात अलग होती है। मासूम बेटी ने तो पिता का चेहरा ही ठीक से नहीं देखा। इधर प्रशासन पति की मौत की जांच इतनी धीमी गति से कर रहे हैं।

Exit mobile version