Site icon Yashbharat.com

मंदसौर गैंगरेप मामला : पीड़ित बच्ची की आईसीयू में फोटो खींच रही थी नर्स, तुरंत हुई गिरफ्तार

मंदसौर। मंदसौर गैंगरेप सर्वायवर बच्ची की पहचान उजागर करने वाली नर्स के ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गयी है. इंदौर के एमवाय अस्पताल की नर्स रमा कुशवाह के ख़िलाफ आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

मंदसौर में पिछले हफ़्ते गैंगरेप की शिकार बच्ची इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती है. यहां उसका इलाज चल रहा है. बुधवार रात बच्ची सो रही थी उस दौरान नर्स ने बच्ची की फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया था. उसे फोटो खींचते हुए एक अधिकारी ने देख लिया था. आला अफसरों को शिकायत मिलते ही नर्स को गिरफ़्तार कर लिया गया था. नर्स के ख़िलाफ तत्काल आईटी और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गयी. पुलिस नर्स से पूछताछ कर रही है.

इस बीच एमवाय अस्पताल ने बच्ची का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. हालांकि अभी वह बयान देने की स्थिति में है या नहीं, इसका फैसला नहीं हो पाया है. गुरुवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक हो रही है. मंदसौर में पिछले हफ़्ते स्कूल से लौटते वक्त यह बच्ची गैंगरेप की शिकार हो गई थी. उसकी हालत बेहद गंभीर थी. दोनों आरोपियों इरफान और आसिफ को गिरफ़्तार कर लिया गया था.

Exit mobile version