Site icon Yashbharat.com

मंडला में साढे पांच हजार की रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार

मंडला । लोकायुक्त टीम ने आज यहां पदस्‍थ बीएमओ डा मनोज मुराली को साढे पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक लोकायुक्‍त को हरिशचंद्र उइके नामक एक व्‍यक्ति ने शिकायत की थी कि बीएमओ डा मनोज मुराली ने बीमा क्‍लेम के फार्म पर हस्‍ताक्षर करने के लिए रिश्‍वत की मांग की है। सबूत जुटाने के बाद आज लोकायुक्‍त की योजना के तहत जब हरिशचंद्र बीएमओ को पैसा देने पंहुचा और जैसे ही रिश्‍वत दी लोकायुक्‍त टीम ने बीएमओ को रंगेहाथ रूपए सहित पकड लिया।

लोकायुक्‍त की इस कार्यवाही में डीएसपी जेपी वर्मा, निरीक्षक कमल सिंह, मंजू किरण तिरकी , उप निरीक्षक नरेश बेहरा, तथा आरक्षक अतुल श्रीवास्‍तव सागर सोनकर , अमित गाबडे, राकेश विश्‍वकर्मा तथा लक्ष्‍मी बेन शामिल थे।


Exit mobile version