मंडला में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 92, अब तक 39 लोग स्वस्थ 1 की हुई मौत
आशीष शुक्ला..
मंडला, यश भारत। मंडला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों कि संख्या 92 पहुंच गई है। 14 अगस्त को मंडला में 5 केस आये थे जबकि कल 15 अगस्त को देर रात एक पॉजिटिव केस आया।मंडला में अब कुल 92 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिले में एक्टिव 52 केस हैं जबकि 39 लोग ठीक हुए अब तक एक कोरोना संक्रमित की मौत दर्ज हुई है।

