Site icon Yashbharat.com

मंडला के बिछिया में ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत

truck crush people mandla 201834 101645 04 03 2018 m

मंडला। बिछिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये सभी पास के ही घुटास के निवासी बताए जा रहे हैं। जो पशुओं को लेकर पैदल जा रहे थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

घटना से ग्रामीणों में बहुत आक्रोश है। नेशनल हाईवे पर से हमेशा तेज रफ्तार में ट्रक गुजरते रहते हैं। जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहा जमा हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version