भोपाल में 9 दिन की बच्ची और 11 वर्ष का बालक कोरोना संक्रमित, 3 दिन का टोटल लॉकडाउन

भोपाल। राजधानी भोपाल में सबसे कम उम्र की 9 दिन की बच्ची पॉजिटिव मिली है बच्ची के अलावा 11 साल के एक बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। चिंता इस बात की है कि एक ही स्लम क्षेत्र से 3 लोगों की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

राजधानी का यह स्लम एरिया साई बाबा नगर में के नाम से जाना जाता है। आज राजधानी भोपाल में आये है कुल नए 12 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।

इसी तरह नए शहर के हबीबगंज थाने में पदस्थ एक आरक्षक और गौतम नगर के तीन पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके बाद रायसेन-कोरोना महामारी के बीच मंडीदीप और सुल्तानपुर 3 दिन के लिए टोटल लॉक डाउन रहेंगे प्रशासन ने 19,20 और 21 को टोटल लॉक डाउन के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया राजधानी भोपाल से लगा इंडस्ट्रीज एरिया मंडीदीप है।

भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर भी प्रशासन ने यह कदम उठाया जिला मुख्यालय पर भी कोरोना के 7 संक्रमित मरीज मिले हैं। गौहरगंज एसडीएम विनीत तिवारी ने दी टोटल लॉक डाउन की जानकारी दी। इस दौरान किराना सब्जी की दुकानें भी बन्द रहेंगी मेडिकल दूध कृषि संबंधित कार्य और बैंक आदि खुले रहेंगे।

Exit mobile version