भोपाल में रेलवे नौकरी: RRB ने निकाली 1265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती

रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट

Railway: भोपाल में रेलवे नौकरी का मौका-RRB ने निकाली 1265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती; भोपाल जोन में 62 सीटें, 25 नवंबर तक करें आवेदन

भोपाल। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN 08/2026) के तहत देशभर में स्टेशन मास्टर के कुल 1265 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

महत्वपूर्ण तिथियां और वेतनमान (Salary)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के लेवल-6 के तहत ₹35,400 का शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) और अन्य भत्ते मिलेंगे।

भोपाल आरआरबी क्षेत्र में पदों का विवरण

भोपाल आरआरबी (RRB Bhopal) के अंतर्गत दो प्रमुख रेलवे जोनों में कुल 62 पदों पर भर्ती की जाएगी: भोपाल में रेलवे नौकरी का मौका: RRB ने निकाली 1265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती; भोपाल जोन में 62 सीटें, 25 नवंबर तक करें आवेदन

  • पश्चिम मध्य रेलवे (WCR): 49 पद
  • पश्चिम रेलवे (WR): 13 पद

देशभर के प्रमुख आरआरबी जोन में पदों की स्थिति

  • मुंबई जोन: सबसे अधिक 177 पद
  • जम्मू-श्रीनगर जोन: 122 पद
  • चेन्नई जोन: 119 पद
इसे भी पढ़ें-  ज्वेलर्स कारोबारी से सोने के जेवर और नकदी की धोखाधड़ी का आरोप, नकली चांदी रखने की सराफा व्यापारियों ने कोतवाली में की शिकायत