Site icon Yashbharat.com

भोपाल पहुंचीं कंगना ने मध्यप्रदेश के लव जिहाद क़ानून को लेकर कही ये बात

09 01 2021 kangana ranaut on love jihad mp 202119 143154

भोपाल। हाल ही में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लागू हुए लव जिहाद कानून को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून प्यार या अंतरजातीय विवाह के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह जाति और धर्म छुपाकर शादी के नाम पर धोखे के खिलाफ है। कई ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने लव जिहाद का दंश झेला है। यह कानून ऐसे पीड़ितों के लिए सहायक साबित होगा। अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए भोपाल आईं अभिनेत्री ने यह बात शनिवार को फिल्म के मुहूर्त के मौके पर मीडिया से चर्चा में कही। सदर मंजिल में आयोजित मुहूर्त के मौके पर प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

इस मौके पर मंत्री ने फिल्म से जुड़े लोगों को गमछा भेंट किया। फिल्म की शूटिंग भोपाल, पचमढ़ी और सारणी (बैतूल) में करीब दो माह चलेगी। शनिवार को फिल्म के कुछ सीन भोपाल में फिल्माए गए। देश में बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म समेत अन्य आपराधिक वारदातों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कंगना का कहना था कि महिलाओं खिलाफ अपराध रोकने के लिए साउदी जैसे कानून की जरूरत है। कानून को और सशक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं करीब डेढ़ साल बाद भोपाल आईं हूं, लेकिन मुझे यह शहर बिल्कुल बदला हुआ नहीं लग रहा है। शहर की जिंदादिल देखकर लग ही नहीं रहा कि यहां कोरोना संक्रमण और कई माह तक लॉकडाउन रहा है। उल्लेखनीय है कि मप्र में कंगना की यह चौथी और भोपाल में शूट होने वाली दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में कंगना एक अधिकारी की भूमिका में हैं।

Exit mobile version