Site icon Yashbharat.com

भोपाल के कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक

IMG 20230920 WA0011

कटनी। भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कार्यकताओं बताया कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यह आयोजन जंबूरी मैदान भोपाल में होगा। इस कार्यक्रम में बूथ समिति तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यकर्ता महाकुंभ में जिले के प्रत्येक मंडल से विभिन्न श्रेणियों के भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर जाना है। बैठक में मंडल कार्यकर्ता महाकुंभ के जिला के प्रमुख मृदुल द्विवेदी एवं अनुसार कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियों को लेकर दायित्व देते हुए मुख्य बातों पर चर्चा की गई एवं कार्यकर्ता महाकुंभ में लगने वाली सामग्री प्रत्येक मण्डल में भिजवाई गई है।विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया।


बैठक में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी, बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे ,श्री चमनलाल आनंद,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, श्री शशांक श्रीवास्तव, श्रीमती अलका जैन,महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,श्री सुरेश सोनी,श्री मृदुल द्विवेदी,श्री चेतन हिंदुजा, श्री रणवीर कर्ण सहित मंडल अध्यक्षगण मंडल प्रभारीगण,जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Exit mobile version