Site icon Yashbharat.com

भिंड पुलिस को भोपाल में भी नहीं मिले मंत्री आर्य, खाली हाथ लौटी पुलिस

lal singh arya bhind

भोपाल। शिवराज कैबिनेट की मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक को देखते हुए भिंड पुलिस सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य का गिरफ्तारी वारंट तामील कराने के लिए मंगलवार को भोपाल पहुंची। भिंड पुलिस आर्य के चार इमली स्थित उनके सरकारी निवास पर पहुंची, लेकिन जब वे बंगले पर नहीं मिले तो गार्ड से मंत्री के बारे पूछताछ कर पुलिस बैरंग लौट गई।

पूर्व विधायक माखनलाल जाटव हत्याकांड के मामले में आर्य के खिलाफ भिंड जिले की अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। अदालत ने भिंड एसपी को स्वयं या डीएसपी स्तर के अधिकारी को वारंट तामीली के आदेश दिए हैं।

लिहाजा, भिंड पुलिस चार इमली स्थित आर्य के सरकारी निवास पर पहुंची। उनके साथ हबीबगंज पुलिस थाने के पुलिसकर्मी भी थे। गार्ड ड्यूटी पर तैनात एसएएफ के जवान रामसिंह ने उन्हें बताया कि मंत्री भोपाल में नहीं हैं। इसके बाद भिंड पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी की और बैरंग वापस लौट गए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भी मंत्री आर्य नहीं शामिल हुए।

Exit mobile version