Site icon Yashbharat.com

भावुक भाषण के बाद येदुरप्पा ने दिया स्तीफा, जानिए क्या कहा 2 दिन के सीएम ने

yeddyurappa oath 2018519 111031 19 05 2018 1

राजनीतिक डेस्क। कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा का बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई यदुरप्पा ने भावुक भाषण के बाद स्तीफा दे दिया। और इस तरह कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर गई।

मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए प्रस्ताव सदन में रखा। इस दौरान सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें बड़े प्यार से चुना है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मेरे पास 104 विधायक हैं जबकि कांग्रेस और जेडीएस को बहुमत नहीं मिला। चुनाव में हारने के बाद मौका देखकर गठबंधन किया। उनका यह गठबंधन अवसरवादी। चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से मुझे सरकार बनाने का आमंत्रण दिया।

– कांग्रेस के विधायक विधानसभा पहुंचे हैं और शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारे विधायक हमारे साथ हैं और हमें ही वोट देंगे।

– बहुमत परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भाजपा विधायकों के साथ विधानसभा पहुंच चुके हैं वहीं कांग्रेस और जेडीएस विधायक भी बसों में विधानसभा पहुंचे हैं।</

– बहुमत परीक्षण के लिए बुलास सत्र में हिस्सा लेने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया विधानसभा पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version