Site icon Yashbharat.com

भारत मे 3 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन, पीएम मोदी ने की घोषणा

pm modi live

नई दिल्ली। भारत मे 3 मई तक लॉक डाउन बढाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में यह घोषणा की। इसे और अधिक कठोर बनाया जाएगा। 20 अप्रैल तक हर राज्य गांव कस्बे जिले को परखा जाएगा जो क्षेत्र इस अग्नि परीक्षा में सफल होंगे वहां 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह सशर्त होगी। पीएम ने कहा कि लॉक डाउन के लिए सभी को सचेत रखें न खुद को लापरवाही करनी है न किसी को लापरवाही करने देना है। कल इस बारे में सरकार की ओर से विस्तृत गाइड लाइन जारी की जाएगी। रोज कमाने खाने वाले लोगों के लिए राहत दी जाएगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की तरफ से मदद की गई है आगे भी राहत दी जाएगी। किसानों को कम से कम दिक्कत हो यह प्रयास हो रहे हैं। अन्न का देश मे भण्डार है। दवा पर्याप्त है।

Exit mobile version