Site icon Yashbharat.com

भारत मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना पीड़ितों के आंकड़े, पर 23 ठीक भी हुए

coronavirus-in-india

coronavirus-in-india

नई दिल्ली । देश में पहले की तुलना में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। रोज दर्ज किए जाने वाले नए मामलों में भी तेजी वृद्धि हो रही है। शनिवार को देशभर में 55 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें महाराष्ट्र और केरल में 12-12 और कर्नाटक में पांच नए मामले शामिल हैं। इनको मिलाकर देश में संक्रमितों का आंकड़ा 322 पर पहुंच गया। इनमें 39 विदेशी और इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके चार लोग भी शामिल हैं। 23 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

महाराष्‍ट्र में 12 नए मामले, 64 पहुंचा आंकड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक महाराष्ट्र में शनिवार को 12 नए मामले सामने आए। इनमें मुंबई में आठ, पुणे में दो और यवतमाल व कल्याण में एक-एक मामला सामने आया। आठ लोग विदेश से लौटे थे, जबकि तीन इनके संपर्क में आकर संक्रमित हुए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है। इनमें तीन विदेशी हैं। राज्य के औरंगाबाद जिले में आठ सौ से ज्यादा लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है।

Exit mobile version