भारत ने जीता टॉस, बांग्लादेश की पहले बल्लेबाजी

राजकोट। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया एक बार फिर दबाव में है। रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम की नजरें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीत के साथ सीरीज बराबर करने पर टिकी हुई हैं।
इस मैच में हार से तीन मैचों की सीरीज हाथ से निकल सकती है। बता दें कि भारत को दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच रविवार को पहले टी-20 मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि मौसम के लिहाज इससे पहले दूसरे टी-20 पर चक्रवाती तूफान ‘महा’ और भारी बारिश की चेतावनी थी। मगर अब राजकोट में शानदार धूप खिली हुई है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
भारत : 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 शिखर धवन, 3 केएल राहुल, 4 श्रेयस अय्यर, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 6 शिवम दूबे, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 वाशिंगटन सुंदर, 9 युजवेंद्र चहल, 10 दीपक चाहर, 11 खलील अहमद
बांग्लादेश: 1 लिटन दास, 2 सौम्या सरकार, 3 मोहम्मद नईम, 4 मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर) 5 महमूदुल्लाह (कप्तान) 6 मोसादेक हुसैन, 7 अफसीन हुसैन, 8 अमीनुल इस्लाम, 9 मुस्ताफिजुर रहमान, 10 अल-अमीन हुसैन, 11 शफीउल इस्लाम








