Site icon Yashbharat.com

भारत के खिलाफ SA ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

cricket 1

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाकाी करने का फैसला किया।  भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में तीन बदलाव किया है।

ओपनर शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा को टीम को टीम में शामिल किया गया है।   मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। कप्तान फॉफ डू प्लेसिस ने चोटिल तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह लुंगी एनगिदी को टीम में शामिल किया है जो अपने घरेलू मैदान से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में पदार्पण करेंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस प्रकार है-  भारत- लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।  दक्षिण अफ्रीका- डीन
एल्गर, एडन मार्करम, हाशिम अमला, एबी डीविलियर्स, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, वेर्नाेन फिलेंडर, केशव महाराज, केगिसो रबादा, लुंगी एनगिदी, मोर्न मोर्कल।

Exit mobile version