भारत के इतिहास में पहली बार बहुमत के साथ लगातार दूसरी गैर-कांग्रेसी सरकार?

अमेठी में स्मृति ईरानी आगे, भोपाल में दिग्विजय और गुना में सिंधिया पीछे
उप्र में भाजपा से सपा-बसपा काफी पीछे, दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे
मधेपुरा से शरद यादव पीछे, वायनाड से राहुल और रायबरेली से सोनिया आगे
गुलबर्गा से मल्लिकार्जुन खड़गे और सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे; बेगुसराय में कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर
एग्जिट पोल्स ही एग्जेक्ट: 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत का अनुमान जताया गया था।

नई दिल्ली. 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है। नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड से आगे चल रहे हैं, लेकिन अमेठी में वे स्मृति ईरानी से पीछे हैं। रायबरेली में सोनिया आगे चल रही हैं। उधर, बिहार की मधेपुरा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव 40 हजार वोटों से पीछे हैं। लखनऊ से राजनाथ, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और गांधीनगर से अमित शाह आगे हैं।

11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान 67.11% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के इतिहास में यह सबसे ज्यादा है। इस बार 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे।

अपडेट

रुझान: कांग्रेस+ ने तमिलनाडु-महाराष्ट्र से अपनी सीटें दोगुनी कीं कांग्रेस+ को पिछली बार की 60 सीटों से दोगुनी यानी करीब 120 सीटें मिलने के रुझान सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा फायदा तमिलनाडु में हो रहा है, जहां उसे 25 सीटों पर बढ़त मिलने के रुझान हैं। उधर, महाराष्ट्र में कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां 2014 में कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी राहुल की पार्टी को 4 सीटों पर बढ़त के रुझान हैं। यहां पिछली बार पार्टी को 1 सीट ही मिली थी। इसके अलावा गुजरात में 4,उप्र में 3 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त के रुझान हैं।

Exit mobile version