#MP Vidhansabha ElectionsLatest

भारत के इतिहास में पहली बार बहुमत के साथ लगातार दूसरी गैर-कांग्रेसी सरकार?

अमेठी में स्मृति ईरानी आगे, भोपाल में दिग्विजय और गुना में सिंधिया पीछे
उप्र में भाजपा से सपा-बसपा काफी पीछे, दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे
मधेपुरा से शरद यादव पीछे, वायनाड से राहुल और रायबरेली से सोनिया आगे
गुलबर्गा से मल्लिकार्जुन खड़गे और सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे; बेगुसराय में कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर
एग्जिट पोल्स ही एग्जेक्ट: 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत का अनुमान जताया गया था।

नई दिल्ली. 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है। नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड से आगे चल रहे हैं, लेकिन अमेठी में वे स्मृति ईरानी से पीछे हैं। रायबरेली में सोनिया आगे चल रही हैं। उधर, बिहार की मधेपुरा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव 40 हजार वोटों से पीछे हैं। लखनऊ से राजनाथ, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और गांधीनगर से अमित शाह आगे हैं।

11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान 67.11% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के इतिहास में यह सबसे ज्यादा है। इस बार 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे।

अपडेट

  • श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला और पंजाब की उधमपुर सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद आगे।
  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे।
  • बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद से पीछे।
  • पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं।
  • बिहार की बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह आगे, सीपीआई के कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर।
  • पंजाब की बठिंडा सीट से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और गुरुदासपुर से भाजपा के सनी देओल पीछे।
  • वाराणसी में नरेंद्र मोदी 11252 वोटों से आगे, कांग्रेस अजय राय दूसरे नंबर पर।
  • अमेठी में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।
  • भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर, वायनाड से राहुल गांधी और गांधीनगर से अमित शाह आगे।
  • लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जयपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार रामचरण वाेरा आगे चल रहे हैं।
  • बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे।
  • शुरुआती रुझानों में भाजपा राजस्थान में 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे।

रुझान: कांग्रेस+ ने तमिलनाडु-महाराष्ट्र से अपनी सीटें दोगुनी कीं कांग्रेस+ को पिछली बार की 60 सीटों से दोगुनी यानी करीब 120 सीटें मिलने के रुझान सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा फायदा तमिलनाडु में हो रहा है, जहां उसे 25 सीटों पर बढ़त मिलने के रुझान हैं। उधर, महाराष्ट्र में कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां 2014 में कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी राहुल की पार्टी को 4 सीटों पर बढ़त के रुझान हैं। यहां पिछली बार पार्टी को 1 सीट ही मिली थी। इसके अलावा गुजरात में 4,उप्र में 3 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त के रुझान हैं।

Leave a Reply

Back to top button