Site icon Yashbharat.com

भारत की मानुषी बनी मिस वर्ल्ड 2017

images 5 1

भारत की 21 वर्षीया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्‍ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह ताज पहना था। इसके बाद से कोई भारतीय युवती यह खिताब नहीं जीत सकी।

अपनी बड़ी सफलता के बाद उत्‍साहित होकर मानुषी ने कहा कि, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीत लिया है।

इसे जीतने वाली मैं पांचवी इंडियन हूं और यह ख्‍याल ही मुझे बहुत गर्व और खुशी से भर देता है। मेरे परिवार, दोस्‍तों और प्रशसंकों ने मुझे जो सपोर्ट दिया है, उसके चलते ही ये सफर कामयाब हो पाया है।”

उन्‍होंने साउथ अफ्रीका, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस की प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब जीता।

भारत में हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने कई देशों से आईं 108 सुंदरियों की स्‍पर्धा में अव्‍वल आकर यह अहम उपलब्धि हासिल की है।

वर्ष 2016 की मिस वर्ल्‍ड रही प्‍यूटो रिको की स्‍टेफनी डेल वेली अब नई विश्‍व सुंदरी मानुषी को अपना ताज सौंपेंगी। इससे पहले वे फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का भी खिताब जीत चुकी हैं।

Exit mobile version