Site icon Yashbharat.com

भारती सिंह और पति को न्यायिक हिरासत में भेजा, उद्धव ठाकरे के मंत्री बोले, ऐसे लोगों को जेल नहीं रिहैब सेंटर भेजो

bharati singh

Drugs Case: बॉलीवुड ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने शनिवार को भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा था। साथ ही उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी समन जारी किया था।

घंटों की तलाशी के बाद एनसीबी के अधिकारी भारती सिंह और उनके पति को अपने साथ ले गई थी। देर शाम उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। भारती सिंह के घर से गांजा मिलने की बात कही गई है। वहीं उनके पति हर्ष से रातभर पूछताछ होती रही और सुबह एनसीबी ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। हर्ष से करीब 18 घंटे पूछताछ हुई। हालांकि भारती और हर्ष की ओर से जमानत याचिका फाइल कर दी है। सुनवाई सोमवार होगी।

भारती सिंह और हर्ष को पहले सायन अस्पताल लाया गया। यहां दोनों की मेडिकल जांच हुई। कोरोना टेस्ट भी हुआ है। इसके बाद दोनों को कोर्ट पेश किया गया। कहा जा रहा है कि दोनों पर गांजा के सेवन का केस लगाया गया है। ऐसे मामलों में बड़ी धाराएं नहीं लगती है और आरोपी जल्द छूट जाते हैं

Exit mobile version