Site icon Yashbharat.com

भारतीय रेलवे : इन पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम करने का फैसला

train 1

नेशनल डेस्कः भारतीय रेलवे के दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन ने पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें कर्नाटक के बेंगलुरू गादाग और मैसूर से चलती हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे ने लोगों को एसी कोच और चेयर कार में सफर करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ट्रेनों के किराए में कटौती की गई है।

इसके साथ ही एसी कोच के किराए में कटौती डाइनामिक फेयर फिस्सिंग के तहत और डिमांड-सप्लाई अनुपात के हिसाब से भी की गई है। रेलवे बोर्ड ने दूसरे रेलवे को भी पैसेंजर ट्रैफिक मॉडल के तहत SWR डाइनामिक फेयर फिक्सिंग करने के निर्देश दिये हैं ताकि रेल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके।

इससे पहले रेलवे ने अपनी प्रीमियम ट्रेनों शताब्दी एक्सप्रेस के किराए में भी कटौती करने की बात कही थी। खबरों के मुताबिक, रेलवे करीब 30 ट्रेनों के किराए में कमी करने पर विचार कर रहा है। इसके पीछे शताब्दी ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या को बड़ी माना जा रहा है। इस फैसले के तहत रेलवे ने दिल्ली से अजमेर, चेन्नई से मैसूर के बीच चलने वाली ट्रेनों के किराए में भी कमी की है। जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

Exit mobile version