Site icon Yashbharat.com

भारतीय क्रिकेट टीम जिस होटल में रुकी उसके करीब प्लेन क्रैश, टीम सुरक्षित

n229362956953d244fd8b21e93b6308a5a85facc4fbd16f91cc6f074166114dba693cee5de

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। भारतीय खिलाड़ी सिडनी के जिस होटल में ठहरे हैं शनिवार (14 नवंबर) को उसके करीब एक प्लेन हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक होटल से करीब 30 किलोमीटर दूर एक प्लेन क्रैश हो गया जिसकी वजह से होटल में ठहरे लोगों के बीच डर का माहौल है।

सिडनी के ओलंपिक पार्क होटल में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ वहां के स्थानीय क्रिकेटर और साथ ही कुछ फुटबॉल भी ठहरे हैं। क्रोमर पार्क जहां प्लेन क्रैश होने की घटना की खबर है टीम के खिलाड़ी जो इस वक्त क्वारंटाइन में सभी के अंदर डर पैदा हो गया। वैसे जानकारी के मुताबिक डर सिर्फ खबर की जानकारी के मिलने के बाद पैदा हुआ था।

यहां क्रिकेट और फुटबॉल के मुकाबले खेले जा रहे थे जब प्लेन मैदान में प्लेन क्रैश हुआ। हालांकि अच्छी बात यह रही कि जिस जगह दर्जनों की संख्या में लोग जमा थे यह क्रैश उससे थोड़ी दूर पर हुआ। खिलाड़ियों ने भागकर अपनी जान बचाई जब अपनी तरफ प्लेन को आते देखा।

stuff.co.nz से बात करते हुए क्रोमर क्रिकेट क्लब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने घटना के बारे में बात करते हुए बताया, “मैं सभी साथियों की तरफ भाग और चिल्लाते हुए उनको आगाह किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने वहां से भागना शुरू किया।” जानकारी के मुताबिक यह प्लेन एक फ्लाइंग स्कूल का था जो इंजन की खराबी की वजह से क्रैश हो गया। चोटिल होने के बाद से भी सभी प्लेन में बैठे दोनों ही लोग सुरक्षित है।

भारतीय टीम 10 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल होने के बाद दुबई से सिडनी के लिए रवाना हुई थी। इस वक्त टीम 14 दिन के क्वारंटाइन में है और 27 नवंबर को वनडे मुकाबले के साथ अभियान की शुरुआत करेगी।

Exit mobile version