Site icon Yashbharat.com

भाजयुमो ने निकाली कांग्रेस के वचनपत्र की अर्थी यात्रा,कहा- कमलनाथ सरकार ने किया बेरोजगारों के साथ धोखा

IMG 20190727 WA0007

कटनी। आज भाजयुमो कटनी के जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के नेतृत्व में स्टेशन चौराहे से युवा मोर्चा ने कमलनाथ सरकार की अर्थी यात्रा निकाल कर कचहरी तिराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मप्र के युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ते पर किये गए धोखेबाजी का आरोप लगाते पुतला जलाया। भाजयुमो ने कहा कि,कमलनाथ सरकार के द्वारा लगातार एक के बाद एक घोषणाओं से यू-टर्न लेकर मप्र के नागरिकों, किसानो और युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा हैं। युवा मोर्चा मप्र के युवाओं के साथ खड़ा हैं और उनके हितों के लिए हमेशा सड़कों पर उतरेगा। सरकार वादा पूरा नहीं करती तो आंदोलन और उग्र होगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाउपाधयक्ष अर्पित पोद्दार की विशेष उपस्थिति रही।

एवं युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, विनय दीक्षित, रमापती चौबे, समित बहरे, सुशील सोनी, संतोष दुवेदी, अमित शर्मा, आशीष मिश्रा, प्रदीप साहू, अभिषेक शर्मा, अभिषेक ताम्रकार, लखन शाहू, सुशील डूडानी, विमल साहू, निहाल सोनी, आशीष तिवारी, अमित कोहली, विष्णुकांत मिश्रा, रूपेश साहू, विपुल शुक्ल, आकाश तिवारी, शुभम दुबे, प्रवीण सिंह (सनी), अश्वनी पटेल, पुष्पेंद्र साहू, अनुराग सोनी, सोहित साहू, सचिन साहू, किशोर तिवारी, दिलराज सिंह, अतुल चौबे, अनूप बाला श्रीवास्तव, रिमी खुराना, रोशील खुराना, सत्यम एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version