ब्रेकिंग- रीवा देवतालाब विधायक गिरीश गौतम के पत्नी एवं नौकर कोरोना पॉजिटिव
भोपाल। राजधानी भोपाल से बड़ी खबर मिल रही है भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दोनो नेता मंत्री अरविंद भदोरिया के सम्पर्क में आये थे लेकिन तब हुई जांच में उन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद दोनों का पुनः टेस्ट किया गया जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विधायक गिरीश गौतम के पत्नी एवं नौकर कोरोना पॉजिटिव
उधर रीवा देवतलाब विधायक गिरीश गौतम के पत्नी एवं नौकर को निकला कोरोना पॉजिटिव इसकी पुष्टि विधायक गिरीश गौतम ने स्वयं की है बताया जाता है कि विधायक गिरीश गौतम के घर में 13 सदस्यों के कोविड-19 रिपोर्ट के लिए सैंपल लिया गया था इसमें से आज शाम को विधायक गिरीश गौतम के पत्नी एवं नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसके बाद विधायक का पूरा परिवार क्वॉरेंटाइन हो गया है।

