Site icon Yashbharat.com

भाजपा बोली- SC ने झूठ, छल और प्रपंच का अंत किया, कांग्रेस ने कहा- फ्लोरटेस्ट पास करेंगे

19 03 2020 live mp government crisis updates 0 63413556

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी ने साफ कहा कि यह फैसला फ्लोरटेस्ट में भी कमलनाथ सरकार पास होगी। दोनो नेताओं ने कहा कि माननीय कोर्ट ने बहुत सोच समझ कर फैसला दिया। अच्छा होता कि कांग्रेस के बंधक बेंगलुरु में रुके 16 विधायक को शामिल करने के लिए भी आदेश होता। बहरहाल कमलनाथ सरकार फ्लोरटेस्ट में पास होगी। पूरी संख्या मौजूद है।

भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह फैसला उस जनता का फैसला है जिसके कमलनाथ सरकार ने छला है। यह मध्‍य प्रदेश के उन गरीबों की जीत है जिनकी योजनाएं सरकार ने बंद कर दी। भाजपा इस निर्णय का स्‍वागत करती है। शिवराज के नेतृत्‍व में सरकार ने गरीबों को हक दिलाने का काम किया था। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने झूठ, छल और प्रपंच का अंत कर दिया है।

शिवराज ने कहा कि प्रदेश को मजाक बना दिया। परिवहन माफि‍या, तबादला माफि‍या सक्रिय हो गए। नियुक्तियों को मजाक बना दिरया। आज अन्‍याय की पराजय हुई है। हमें विश्‍वास है कि जनता का आशीर्वाद और दुआएं हमारे साथ है। फ्लोर टेस्‍ट में यह सरकार पराजित होगी और नई सरकार बनने का रास्‍ता साफ होगा।

कब क्या हुआ

06:30 PM

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सु्प्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि सत्‍यमेव जयते। माननीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय जिस पर पूरे देश को विराट विश्‍वास है उसमें न्‍याय की जीत हुई है। आतंक दबाव, लोभ, प्रलोभन जैसे बयानों को दरकिनार किया है। उन्‍होंने कमलनाथ और दिग्विजय का जिक्र करते हुए कहा कि आज उनकी पराजय हुई है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के इस फैसलो को हम शिरोधार्य करते हैं। कल हाथ उठाकर फ्लोर टेस्‍ट होगा। पूरा विश्‍वास है कि अल्‍पमत की सरकार गिर जाएगी।

06:28 PM

भाजपा प्रवक्‍ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस दोष ढूंढना बंद करे।

06:27 PM

भाजपा प्रवक्‍ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि हमने और राज्‍यपाल ने भी यही बात कही थी। सु्प्रीम कोर्ट ने ऐसा ही फैसला दिया है।

06:25 PM

मंत्री जीतू पटवारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कानून की अपनी बाध्‍यता होती है। सु्प्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया पर उन्‍होंने कोई प्रति‍क्रिया नहीं दी।

06:22 PM

मध्‍य प्रदेश विधानसभा की कल की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

06:21 PM

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में अराजकता बढ़ती जा रही थी। कानून व्‍यवस्‍था पर प्रश्‍न चिन्‍ह लग गया था।

06:19 PM

कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम सफल नहीं हुए हैं। कल फ्लोर टेस्‍ट करवाया जाएगा।

06:18 PM

मध्‍य प्रदेश विधानसभा का सत्र कल सुबह बुलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कल ही दिए हैं फ्लोर टेस्‍ट करवाने के निर्देश।

Exit mobile version