मध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक: चेहरा नहीं जीतने वालों को ही टिकट

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर साफ किया कि जीतने वाले उम्मीदवार पर ही पार्टी दांव लगाएंगी। इसमें चेहरे को तवज्जो नहीं होगी।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 6 अक्टूबर को शुरू हो रहे महाजनसंपर्क अभियान की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रचार का ये आगाज होगा। इसके संभागवार अमित शाह समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कांग्रेस को बैसाखी के बल पर चुनावी जीतने वाली पार्टी बताया।

रानीताल स्थिति भाजपा के संभागीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारवार्ता की। बताया कि 6 से 8 अक्टूबर के बीच इंदौर के राजवाड़ा से महाजन संपर्क अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रारंभ करेंगे। इस बीच प्रदेशभर में हर कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करेंगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल मौजूद रहेंगे।

बैसाखी के भरोसे कांग्रेस

कांग्रेस के चुनाव अभियान पर राकेश सिंह ने कहा कि शिवराज के बेमिसाल काम के आगे कांग्रेस को जनता नकार रही है। कांग्रेस अध्यक्ष बने कमलनाथ को कांग्रेस ने चार बैसाखी दी। फिर महागठबंधन बनाकर बैसाखी में चुनाव जीतने की तैयारी की। अब कांग्रेस भाजपा के बागियों की बैसाखी के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही है। राकेश सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को अमित शाह जबलपुर में आएंगे। यहां रीवा-शहडोल संभाग की समीक्षा भी होगी।

Leave a Reply

Back to top button