jabalpur

भाजपा प्रत्याशी शरद जैन ने दर्ज करवाई एफआईआर

जबलपुर। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शरद जैन ने कोतवाली थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज करायी है। शरद जैन ने शिकायत में कहा है कि क्षेत्र में विरोधियों द्वारा उनकी छबि खराब करने की नियत से सोशल मीडिया में जातिगत टिप्पणियां की जा रही है और समाज के विभिन्न समुदायों को भड़काने का कार्य किया जा रहा है। इनका कहना है कि मेरे द्वारा अपने विधायक काल में सभी जातियों को सम्मान दिया गया है यही कारण है कि पिछलें पन्द्रह सालों से उत्तर मध्य विधानसभा के लोगों ने अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

Leave a Reply

Back to top button