Site icon Yashbharat.com

भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने दिया स्तीफा

padma shukla.jpeg 24 09 2018

भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। प्रदेश के समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखकर अपनी लगातार उपेक्षा की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक मप्र राज्य समाज कल्याण बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लिखे पत्र में पद्मा शुक्ला ने लिखा कि वे 1980 से पार्टी की सदस्य रहीं हैं और पार्टी ने जो भी दायित्व दिए उनका निर्वहन किया। लेकिन उनके विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा 2014 से लगातार उपेक्षा हो रही है। इसी से क्षुब्ध होकर वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने की घोषणा की।

माना जा रहा है कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। आपको बता दें कि पद्मा शुक्ला ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Exit mobile version