Site icon Yashbharat.com

भाजपा ने मनोज तिवारी को हटाया, छग, मणिपुर के अध्यक्ष भी बदले

12 06 2019 manoj tiwari 19306765 214148987 m

नई दिल्ली. भाजपा ने मंगलावर को प्रदेश स्तर पर पार्टी में बड़े बदलाव किए हैं। दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों को बदला गया है।

दिल्ली में मनोज तिवारी की जगह उत्तर दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता को अध्यक्ष पद दिया गया है। छत्तीसगढ़ में विक्रम उसेंडी की जगह विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष पद संभालेंगे।

मणिपुर में के भावनानंद सिंह की जगह एस टिकेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

लॉकडाउन में क्रिकेट खेलने पर भी तिवारी की आलोचना हुई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही मनोज तिवारी पर एक्शन के कयास लग रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, मनोज तिवारी ने खुद ही इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने इसे स्वीकार नहीं किया था। तिवारी को सोमवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।

तिवारी कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान ही हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट मैच खेलने गए थे। इस दौरान उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था और मैच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी ध्यान नहीं रखा गया था। इस पर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद तिवारी ने सफाई दी थी कि सभी गाइडलाइन का पालन किया गया था।

लॉकडाउन के दौरान ही मनोज तिवारी हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे थे। इसे लेकर उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। – फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में रमन के करीबी साय को कमान
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की सहमति के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बनाया गया। वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संघ के करीबी माने जाते हैं।
साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे।

विष्णुदेव साय 2006 से 2009 और फिर 2009 से 2013 तक प्रदेश में भाजपा की कमान संभाल चुके हैं। – फाइल फोटो
Exit mobile version