Site icon Yashbharat.com

भाजपा ने दिखाई फ़िल्म “The Kerala Story” कहा- तुष्टिकरण से पनपी ख़ौफ़नाक हकीकत को बयां करती फ़िल्म

katni। फ़िल्म द केरल स्टोरी(The Kerala Story) सत्ता लोभ के कारण किये जाने वाले तुष्टिकरण से पनपी एक ख़ौफ़नाक हकीकत को दिखाने वाली फिल्म है। जिसे युवा वर्ग तथा अभिभावकों को जरूर देखना चाहिए। यह विचार आज मित्तल माल में जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से फ़िल्म केरल स्टोरी देखने पहुंचे लोगों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने व्यक्त किये।

श्री टण्डन ने कहा कि इस फ़िल्म के जरिये लव जेहाद के साथ बेगुनाहों को किस तरह फंसा कर उन्हें आतंकवादी बनाने और युवतियों के साथ अत्याचार किया जाता है। केरल की इस स्थिति को लेकर भाजपा ने हमेशा ही यह सच्चाई बयान की है।

केरल की वर्तमान सरकार हो या फिर पूर्व वर्ती सरकार धर्म विशेष के लिए तुष्टिकरण की नीति अपना कर वोट बैंक की राजनीति कर रही आज केरल जैसे सुंदर राज्य में खतरनाक आतंकवाद अपने मंसूबे में कामयाब हो रहा है।

इसी तथ्य को यह फ़िल्म उजागर कर रही है। जिसे सभी को देखना चाहिए। इस अवसर पर विधायक श्री प्रणय पांडे, केडीए अध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने कहा कि केरल स्टोरी फ़िल्म से युवाओं को लव जिहाद से किस तरह सचेत रहना है यह जानने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कांग्रेस शासित राज्यों में इसे बैन किया जा रहा है जो यह दर्शाता है कि अभी भी कांग्रेस और कुछ अन्य दल धार्मिक आधार पर तुष्टिकरण कर रहे हैं। जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने केरल स्टोरी फ़िल्म देखने पहुंचे भाजपाजनों तथा महिलाओं का आभार जताया साथ ही सभी से स्वयं एवं अपने बच्चों को भी सतर्क रहने की बात कही। मित्तल मॉल में भाजपा के वरिष्ट जनों, महिलाओं छात्र छात्राओं आदि की उपस्थिति में फ़िल्म का स्पेशल शो आयोजित किया गया।

Exit mobile version