Site icon Yashbharat.com

भाजपा नेता की बहू ने लगाया ससुर पर सनसनीखेज आरोप

mahoba rape accused

नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ के पूर्व बीजेपी विधायक राज्यवर्धन सिंह और उनके बेटे विश्व प्रताप सिंह के ख़िलाफ बहू ने भोपाल में रिपोर्ट दर्ज करायी है. बहू ने ससुर राज्यवर्धन सिंह पर छेड़छाड़ और पति भंवर विश्वप्रताप सिंह पर रेप, अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज कराया है. दोनों के ख़िलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में केस किया गया है.

इसी मामले में बहू की शिकायत पर पुलिस ने विश्वप्रताप की परिचित एक महिला दीप्ति दीक्षित को भी धमकी और मारपीट का आरोपी बनाया है. हबीबगंज थाने के टीआई वीरेन्द्र चौहान के मुताबिक राज्यवर्धन सिंह की बहू और विश्व प्रताप की पत्नी इन दिनों अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही हैं.

बुधवार शाम उन्होंने भोपाल में थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ससुर पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह ने उनके साथ छेड़छाड़ की है. वहीं पति भंवर विश्वप्रताप सिंह ने अप्राकृतिक कृत्य किया. इसका विरोध करने पर विश्व प्रताप की परिचित महिला दीप्ति दीक्षित ने उनसे मारपीट की.

बहू की इस शिकायत पर पुलिस ने तीनों के ख़िलाफ 354, 377, 376, 323, और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. केस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. राज्यवर्धन नरसिंहगढ़ से बीजेपी के पूर्व विधायक हैं और उनके बेटे ज़िला पंचायत सदस्य रह चुके हैं.

Exit mobile version