Site icon Yashbharat.com

भाजपा का स्थापना दिवस कल, लेकिन इस बार छाया है कोरोना का संकट

bjp meeting flag 14 06 2019 m

नई दिल्ली।  भाजपा के स्थापना दिवस पर भी कोरोना संकट के बादल छा गए हैं। पार्टी की स्थापना होने के बाद से चार दशक में पहली बार भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष

ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर ही सांकेतिक रूप से स्थापना दिवस मनाने की अपील की है।

जनता पार्टी में बिखराव के बाद 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, भैरोंसिंह शेखावत समेत प्रमुख नेताओं ने भाजपा का गठन किया था। तबसे स्थापना दिवस लगातार मनाया जाता है। प्रदेश में पार्टी बूथ स्तर पर समारोह करती रही है। कोरोना के चलते लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कारण इस बार कार्यक्रम नहीं होंगे।
Exit mobile version