भोपाल । विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना सारा फोकस महिला वोट बैंक पर करेगी। पार्टी ने हाल में सरकार की लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे करवाया, जिसमें पता चला कि शिवराज सरकार की लोकप्रियता पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा है। वह भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में। इस सर्वे को आधार मानकर पार्टी महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा वोट पाने की रणनीति बना रही है। हालांकि भाजपा ने 2013 के चुनाव में कुल 28 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था, जो कुल सीट का 12 फीसदी भी नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सर्वे करवाकर यह जानने की कोशिश की कि आम जनता के बीच सरकार और खासतौर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि कैसी है। इसकी रिपोर्ट आने पर पार्टी ने सारे विधायकों की बैठक में उन्हें अवगत भी कराया। सर्वे की रिपोर्ट में महिलाओं के बीच सरकार ज्यादा लोकप्रिय होने की बात सामने आने से भाजपा खुश है। पार्टी नेताओं का मानना है कि आधी आबादी को प्रभावित करने वाले वोटबैंक के डगमगाने के आसार नहीं हैं, बाकी स्थितियों को चार-पांच महीने में सुधारने का टारगेट पार्टी ने रखा है।
‘मामा का रिश्ता” बना महिलाओं में लोकप्रियता का कारण
भाजपा सरकार के महिलाओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय होने की मुख्य वजह मुख्यमंत्री की सरल-सहज छवि है। खासतौर से सीएम के द्वारा महिलाओं से भाई यानी उनके बच्चों के मामा का जो रिश्ता बनाया है, उससे ग्रामीण महिलाओं में सीएम की अमिट छाप बन गई है। महिलाएं सीएम को आम जनता के बीच का शख्स मानती हैं।
मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएं भी
मुख्यमंत्री की छवि बनाने में राज्य सरकार की महिलाओं के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का भी अहम रोल है। महिलाओं के बीच कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, जननी योजना, महिला मजदूरों को प्रसव पर आर्थिक सहायता, छात्राओं को मुफ्त साइकिल और स्कूल ड्रेस, छात्रवृत्ति, मेधावी छात्र योजना, बुजुर्ग महिलाओं को तीर्थदर्शन कराने की योजना बेहद लोकप्रिय है। इन योजनाओं के चलते सीएम की छवि को महिलाओं ने ‘मामा” के रूप में पहचान दी।
मोदी फैक्टर भी प्रदेश में
सर्वे के तथ्यों पर गौर करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं के हक में किए गए फैसले भी सरकार और भाजपा की लोकप्रियता बढ़ाने में मददगार रहे हैं। महिलाओं को गैस चूल्हा बांटने वाली उज्ज्वला योजना ने महिलाओं में भाजपा की लोकप्रियता को बढ़ाया है। वहीं तीन तलाक जैसे मसलों पर मुस्लिम महिलाओं का अतिरिेक्त समर्थन भी पार्टी को मिलने की उम्मीद है।
मप्र में मात्र 32 महिला विधायक
230 विधायकों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में मात्र 32 महिला विधायक हैं। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक लोरेन बी. लोबो हैं। इसमें सर्वाधिक 24 महिला विधायक भाजपा की हैं। भाजपा ने 2013 के चुनाव में कुल 28 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की छह महिला विधायक हैं और बहुजन समाज पार्टी की दो महिला विधायक हैं।
इस बार भाजपा बढ़ा सकती है महिला प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ा सकती है। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महिलाओं के सम्मेलन में सीएम ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि इस बार के चुनाव में हम महिलाओं को ज्यादा संख्या में टिकट देंगे।
मप्र में मतदाता
कुल– 5,07,80,373
पुरुष– 2,65,78,271
महिला– 2,42,00,785
थर्ड जेंडर– 1317
-
विधानसभा में विधायक संजय पाठक ने उठाया किसानों का मुद्दा, जलाशयों नहरों की मरम्मत बिना कैसे खेतों तक पहुंचेगा पानी? विजयराघवगढ़ के खितौली एवं जगुआ जलाशय की मरम्मत की मांग -
बम्हनगवा स्कूल के जर्जर शौचालय की दीवार गिरने के मामले पर प्रशासन सख्त कलेक्टर ने शाला प्रभारी को किया निलंबित -
भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस का शुभारंभ, कटनी में हुआ भव्य स्वागत,जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा- रेल कनेक्टिविटी को नई गति, जनप्रतिनिधियों का जताया आभार -
अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन -
आल इंडिया कांग्रेस सेवादल दिल्ली ने युवा नेता आदित्य जैन को कटनी सेवादल युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया -
होली पर ठहाकों से गूंजेगा गर्ग चौराहा, देश के ख्यातिलब्ध हास्य-व्यंग्य कवियों का समागम 5 मार्च को -
समृद्ध, संपन्न और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: बृजेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री तथा पन्ना विधायक के उद्गार -
मोबाईल दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के ,हत्थे, कब्जे से 3.50 लाख के के मोबाईल बरामद -
कटनी-रीठी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: मार्शल और पिकअप की सीधी भिड़ंत, 8 लोग घायल -
एनजीओ सेवा सप्ताह के अंतर्गत विजयराघवगढ़ में विश्व रिकॉर्ड निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 1790 से अधिक मरीज लाभान्वित -
कर्मचारियों की सुविधा पर निगमायुक्त का फोकस,नगर निगम कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु 27 फरवरी को विशेष शिविर आयोजित -
बार-बार की समस्या का स्थायी समाधान- निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने दिए नई एच डी पी पी मेन पाइप लाइन बिछानें के निर्देश -
विधायक संजय पाठक ने विधानसभा में उबरा से मनघटा होते धवैया तक सड़क निर्माण करने की उठाई मांग -
निगमायुक्त ने कर वसूली शिविरों का निरीक्षण कर किए जा रहे प्रयासों का लिया जायजा,वार्ड के बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर बकाया राशि निगम कोष में जमा करने दिए निर्देश -
एमपी की नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑपरेटरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल ऐलान -
सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास,महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत -
पुलिस की हटधर्मीता के चलते अधिवक्ताओ ने आज दूसरे दिन भी किया चकाजाम -
भोपाल-चोपन एक्सप्रेस,मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से होंगे शामिल -
होटल ऋषि रेजेंसी में लाखों की चोरी: कर्मचारी ने शादी समारोह की रकम और सामान पर किया हाथ साफ -
अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाईवार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी
