Site icon Yashbharat.com

भाजपा का आरोप-राफेल विमान खरीदी पर राहुल गांधी की झूठी बयान बाजी, कल सौंपा जाएगा राष्ट्रपति को ज्ञापन

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

कटनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 19 दिसम्बर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। यह धरना एवं ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिषर के समाने 12.30 पर प्रारंभ होगा, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपानानी ने कहा कि राष्ट्रहित में केन्द्र सरकार द्वारा राफेल विमान खरीदा जा रहा था, इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार झूटी बयान बाजी की जा रही है।

तदाशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलामहामंत्री हरिशंकर गर्ग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल विमान खरीदी के मामले में देश की जनता को लगातार झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी राहुल गांधी द्वारा की जा रही बयान बाजी को खारिज करते हुए राफेल सौदे मंजूरी दी है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19 दिसम्बर को प्रदेश व्यापी धरना देकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से झूठी बयान बाजी कि खिलाफ माफी मांगने हेतु महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। भाजपा विधायकगण संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय प्रभात पाण्डे, मोती कश्यप, गिरीराज किशोर पोद्दार, अलका जैन, सुकीर्ति जैन, चमन लाल आनंद, राम चंद्र तिवारी, विजय शुक्ला, शशांक श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, श्रीमति ममता पटेल, अशोक विश्वकर्मा एवं सभी जिलापदाधिकारीयों, सभी मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्षयों ने सभी जनप्रतिनिधियों भाजपाजनों से धरना एवं ज्ञापन सौपने हेतु उपस्थित रहने का आग्रह किया।

Exit mobile version