Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त कर सरकार बना रही: VD शर्मा

भोपाल। कम मतदान वाले बूथों की भाजपा समीक्षा में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी मुख्यालय ने सभी 64,626 बूथों से रिपोर्ट मंगाई है। जिन मतदान केंद्रों पर कम वोटिंग हुई है, उसके कारणों को जानने के साथ ही बूथ प्रभारी के प्रदर्शन का आकलन भी किया जाएगा।

पार्टी कार्यालय में की मेल मुलाकात

प्रदेश भाजपा वीडी शर्मा मंगलवार को सुबह से प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे और अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव में पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर सकारात्मक वातावरण था। लाड़ली बहना योजना का लाभ भी मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। कई जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं को लेकर झूठी शिकायतें करके परेशान करने का काम किया। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अकेले नहीं हैं, पूरी पार्टी एक-एक कार्यकर्ता के साथ खड़ी है।

बूथों की यह रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजी जाएगी। वहीं, जिन मतदान केंद्रों पर प्रभारियों ने लापरवाही की है, उनकी सूची भी तैयार की जाएगी।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को लेकर आकलन अलग से होगा। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि प्रदेश में इस बार रिकार्ड 77.15 प्रतिशत जो मतदान हुआ है, उसमें बूथ प्रबंधन की भी भूमिका रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति और 64 हजार 626 बूथों पर प्रभारियों की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त कर सरकार बना रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम