Site icon Yashbharat.com

BJPअल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित,अरशद बने कटनी मंडल अध्यक्ष

arshad

कटनी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कटनी के मंडल अघ्‍यक्षों की घोषणा कर दी गई है। कटनी नगर मंडल अध्‍यक्ष पूर्व अभाविप छात्र नेता अरशद मंसूरी को बनाया गया है ।

 

जिला भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री  अतुल राय, प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल के निर्देश उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष  पीताम्बर टोपनानी की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा मो. महमूद खान(एड.) ने 13 मंडलों में से 12 मंडल अध्यक्षों  की घोषणा कर दी है तथा शेष कैमोर मंडल की घोषणा शीघ्र की जावेगी ।

 

 मंडल अध्यक्ष इस प्रकार है

कटनी नगर मंडल से अरशद मंसूरी,कटनी ग्रामीण मंडल से हाजी याकूब (पापा),बहोरीबंद मंडल से शेख शाकिर ,स्लीमनाबाद मंडल से शकील खॉन,रीठी मंडल से इसरार कुरैशी,बिलहरी मंडल से मो.इसराइल,बड़वारा मंडल से शेख चमन,ढीमरखेड़ा मंडल से शेख सुबराती,सिलौंडी मंडल से निजाम खान,बरही मंडल से मो.हबीब (छंगा भाईजान),विजयराघवगढ़ मंडल से नूर मोहम्मद सिद्दकी,सिनगौड़ी मंडल से  मो. इस्माइल अली को भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा में मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर घोषित किये गये है ।

Exit mobile version