Site icon Yashbharat.com

भले ही 100 साल सत्ता न मिले, कांग्रेस भाजपा जैसा कभी नहीं बनेगी: सलमान खुर्शीद

20210725 225951

हाल ही में सलमान खुर्शीद का एक बयान काफी चर्चित हुआ था। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या बिल का ड्राफ्ट पेश होने के बाद उन्होंने कहा था कि पहले सरकार के मंत्री बताएं कि उनके कितनी संतान हैं। खुर्शीद इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह तक कह डाला था कि जायज और नाजायज औलादों की भी गिनती होनी चाहिए। अब उनका कहना है कि उन्होंने यह बयान लोगों का ध्यान खींचने के लिए दिया था। सलमान खुर्शीद हिंदुस्तान टाइम्स के कार्यक्रम ‘द इंटरव्यू’ में कुमकुम चड‌‌्ढा के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पेगासस जासूसी, कांग्रेस के भविष्य और जनसंख्या नियंत्रण बिल समेत कई अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी। वहीं एक सवाल के जवाब में सलमान ने कहाकि भले ही 100 साल तक सत्ता न मिले, कांग्रेस भाजपा जैसा कभी नहीं बनेगी। पेश हैं उनके इंटरव्यू की कुछ खास अंश.

पेगासस जासूसी मामला बेहद गंभीर
सलमान खुर्शीद ने कहाकि पेगासस के जरिए जासूसी का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहाकि इस मामले में अभी कई परत खुलनी बाकी है। फिलहाल तो हम सिर्फ इसकी सतह पर ही हैं। उन्होंने कहाकि इस मामले में बेहद गंभीरता के साथ जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि पेगासस जासूसी का मामने सामने आने के बाद सरकार के ऊपर कई आरोप लग रहे हैं। इस सॉफ्टवेयर के जरिए कई बड़े राजनीतिज्ञों और पत्रकारों की जासूसी की बात सामने आई है।

क्या वह वाकई चाहते हैं कांग्रेस भाजपा जैसी बने?
सलमान खुर्शीद ने कहाकि ऐसा कभी नहीं हो सकता। हम कभी ऐसा नहीं चाहेंगे, आइडियोलॉजी के आधार पर भी ऐसा नहीं है। उन्होंने कहाकि भले ही हमें अगले 100 साल तक हमें सत्ता में आने का मौका न मिले, लेकिन हम भाजपा जैसा नहीं बनेंगे। हालांकि सलमान ने यह जरूर कहाकि भाजपा में कुछ चीजें हैं, जिनसे प्रेरणा ली जा सकती है। उन्होंने कहाकि भाजपा अगर ऐसी भी जगह जाती है जहां उसने कभी जीत नहीं हासिल की है तो भी वह कहती है इस बार जीतना है। हम भाजपा जितने महत्वाकांक्षी तो नहीं हो सकते, लेकिन हां उतनी मात्रा में सकारात्मक तो हो सकते हैं।

 

कांग्रेस में ‘धृतराष्ट्र सिंड्रोम’ नहीं 
कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार के पास महत्वपूर्ण पद होने को लेकर भी सलमान खुर्शीद ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी में धृतराष्ट्र सिंड्रोम नहीं है। उन्होंने कहाकि यह पत्थर पर नहीं लिखा है कि गांधी परिवार के अलावा कोई और कांग्रेस में नेता नहीं बन सकता। यहां तक कि गांधी परिवार के लोग भी इस बात का दावा नहीं करते हैं। लेकिन हमें यह देखना होगा कि हजारों लोग गांधी परिवार के साथ किस तरह से जुड़ाव महसूस करते हैं।

यूपी जनसंख्या बिल पर यह कहा
उत्तर प्रदेश के जनसंख्या बिल को उन्होंने सीधे-सीधे मुसलमानों के खिलाफ तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहाकि यह मानवता के खिलाफ है। उन्होंने वह इस बिल को सांप्रदायिक तो नहीं कहेंगे, लेकिन हां यह गरीबों के खिलाफ जरूर है। उन्होंने कहाकि अगर यह बिल आता है तो बहुत से ऐसे लोग प्रभावित होंगे जो पहले से ही साधनविहीन हैं। खुर्शीद ने एटम बम का उदाहरण देते हुए कहाकि भले ही प्रोग्रेसिव था, लेकिन आखिर में इसने हमें नागासाकी और हिरोशिमा दिया।

 

 

Exit mobile version