Site icon Yashbharat.com

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आई थोड़ी राहत की कहर रिकव्हरी रेट बढ़ा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख 95 हजार 543 हो गई है। राहत की बात है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 85 लाख 19 हजार 764 लोग ठीक हो चुके हैं। 3 दिन के अंदर रिकवरी रेट में 1% इजाफा देखने को मिला है। रिकवरी रेट अब 94% हो गया है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 33 हजार 260 हो गई है।

24 घंटे में 44 हजार नए मरीज मिले
शनिवार को 24 घंटे के अंदर 44 हजार 906 लोग संक्रमित पाए गए। 43 हजार 797 लोग रिकवर हुए और 497 मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली में 5879, केरल में 5772, महाराष्ट्र में 5760 मरीज मिले। गुजरात में पहली बार एक दिन में 1515 और राजस्थान में 3007 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में टेस्टिंग का आंकड़ा 1 करोड़ के पार

महाराष्ट्र अब देश का 5वां राज्य हो गया है जहां 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। शनिवार को राज्य में 84.8 लाख लोगों का सैंपल लिया गया। इसके पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु में 1-1 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

Exit mobile version