Site icon Yashbharat.com

VIDEO:बड़े हादसे का शिकार होते बची बच्चों से भरी मैजिक, मोटरसाइकिल से भिड़न्त, 2 मासूम घायल

IMG 20180710 WA0006

कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम खोहरी में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते बच गया। दरअसल सुबह बच्चों से भरी एक मैजिक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। मैजिक चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए तेज ब्रेक मारा जिससे बच्चे आपस मे टकरा गए।

मैजिक भी अनियन्त्रित हो गई, लेकिन सौभाग्य से वह पलटने से बच गई। इस हादसे में 2 बच्चों को चोटें आईं। जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक राजा सिंह नामक युवक गम्भीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार रीठी थाना छेत्र के ग्राम खोहरी की घटना आज सुबह करीब 10 बजे इमलिया से खोहरी जाते समय हुई घटना मैजिक में लगभगदस बच्चे बैठे थे। जिनको स्कूल लेकर मैजिक जा रही थी। घायल बच्चों केे नाम प्रभल पिता शुखदेव पटेल 5 वर्ष व रूबी 8 वर्ष हैं मोटर सायकल चालक – राजा सिंह पिता सुनमान सिंह 23 वर्ष है। घटना  सुबह 10 बजे की है । दोनों घायल बच्चों का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है।

Exit mobile version