Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी 337 सेम्पल की रिपोर्ट में 3 नए कोरोना संक्रमित, तीनों ग्रामीण क्षेत्र के

images 55

कटनी। सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से आज मिली 337 सेम्पल की रिपोर्ट में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में कटनी के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 337 सेम्पल की रिपोर्ट में ग्राम पहाड़ी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग, रीठी तहसील के ग्राम खाम निवासी 12 साल का बालक एवं बड़वारा निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इसी तरह चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कटनी के 3 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इसके अलावा ग्राम ख़िरवा हरदुआ निवासी 21 वर्षीय युवती जबलपुर में एवं ग्राम हरैया विजयराघवगढ़ निवासी 35 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Exit mobile version