
सागर: कोरोना अपडेट आशीष शुक्ला। सागर में जारी है कोरोना का कहर : 47 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 9 हुए डिस्चार्ज, 1 की मृत्यु हुई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर दीपक सिंह और एसपी अतुल सिंह सख्त हुए।
सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बना हुआ है। आज शुक्रवार को फिर 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। बीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती 9 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है तथा 1 मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
जिले में संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तिया कर लिया है। जिसके चलते बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वालो को खुली जेल भेजा गया है।
सागर जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर दीपक सिंह और एसपी अतुल सिंह सख्त हो गए। लॉक डाउन के पहले बाजार में उमड़ी भीड़ से भारी अफरातफरी की स्थिति बनी।
इस दौरान कोविड गाईड लाइन को तोड़ने वालों की धरपकड़ कर उन्हे खुली जेल में रखने का सिलसिला शुरू कर दिया है।जिसके चलते आज करीब 1 सैकड़ा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत पिछले 1 सप्ताह से कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद लेब से आने वाली जांच रिपोर्ट को लगातार रूप से जारी कर रहे हैं।
यश भारत को उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 7 महिलाओं समेत 38 मरीज 50 वर्ष से कम उम्र के हैं तथा शेष 9 मरीज 50 से 80 वर्ष आयु समूह के हैं, इनमे 3 महिलाएं भी शामिल है।आज आई 47 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे 9 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है वही 1 वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मृत्यु भी हुई है।