Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा18 को होगी, जारी आदेश

yashbharat breaking

आशीष शुक्ला…

जबलपुर यश भारत। श्रमोदय विद्यालय संचालन समिति के सचिव के निर्देशानुसार श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2020 की प्रवेश परीक्षा रविवार 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

सहायक श्रमायुक्त जे.एस. उद्दे ने बताया कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार यह प्रवेश परीक्षा जबलपुर नगर के सात परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी श्रमोदय विद्यालय के पोर्टल shramodayvidalay.mp.gov.in पर उपलब्ध लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

Exit mobile version